Current Affairs One Liner 7 March 2017(करंट अफेयर्स)

Current Affairs One Liner 7 March 2017

1. 13वां आर्थिक सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन कहाँ पर आयोजित किया गया  ?
उत्तर – इस्लामाबाद, पाकिस्तान में  |
2.किसने चीन में गुआंगज़ौ अंतर्राष्ट्रीय यात्रा मेला (GITF) में “सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल पुरस्कार” जीता है ?
उत्तर – श्रीलंका ने  |
3.संयुक्त राज्य अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सैनिकों ने बड़े पैमाने पर कौन-सा अभ्यास शुरु कर दिया है ?
उत्तर – वार्षिक फोल ईगल अभ्यास 2017|
4.दुनिया के अमीर शहरों की लिस्‍ट में मुंबई को किस स्‍थान पर रखा गया है ?
उत्तर – 21वें स्‍थान पर |
5. 2013 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित विश्व वन्यजीव दिवस कब हर साल मनाया जाता है ?
उत्तर – 3 मार्च को |
Current Affairs One Liner 7 March 2017
Current Affairs One Liner 7 March 2017
6.असम सरकार ने सबसे बडा नदी महोत्सव में किस योजना का आयोजन करने का फैसला किया है ?
उत्तर – ‘नमामी ब्रह्मपुत्र’ का |
7.तकनीक और इनोवेशन हब ‘सेंटर फॉर सेलुलर एंड मॉलिक्यूलर प्लेटफॉर्म्स’ C-CAMP में, जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद (BIRAC) क्षेत्रीय उद्यमिता केंद्र (BREC) कहाँ पर स्थापित किया जायेगा ?
उत्तर – बेंगलुरु में |
8.किसने पहली बार स्वदेश निर्मित कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी से युद्धपोत रोधी मिसाइल का सफल परीक्षण किया ?
उत्तर – भारतीय नौसेना ने |
9.किस शहर को दूसरी राजधानी बनाए जाने की सीएम वीरभद्र सिंह की घोषणा पर हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने वीरवार को अपनी मुहर लगा ली है ?
उत्तर – धर्मशाला को  |
Current Affairs One Liner 7 March 2017
10.किसने हाल ही में अपने तीन उत्पादों को एक औपचारिक समारोह में भारतीय सेना में शामिल करने के लिए सौंप दिये ?
उत्तर – रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने  |
11.कौन-सा देश इलेक्ट्रॉनिक गवर्नेंस के सिद्धांत पर 10वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन “आईसीईजीओवी 2017” की मेजबानी करेगा ?
उत्तर – भारत |
Current Affairs One Liner 7 March 2017
12.लिंगानुपात के मामले में देश में ग्रामीण इलाकों की तुलना में शहरी इलाकों की हालत बदतर है। किसके मुताबिक यह आंकड़े समग्र और जन्म दर के मुताबिक हैं ?
उत्तर – नवीनतम राष्ट्रीय स्वास्थ्य सर्वेक्षण के |
13.हाल ही में किसने सीनियर सिटीजनों के लिए खासतौर पर ‘तीर्थ दर्शन’ योजना तैयार की है और जिसके तहत प्रदेश के 60 साल से ज्यादा उम्र के नागरिकों का धार्मिक स्थानों पर भ्रमण करवाया जाएगा। इस योजना का लाभ सभी धर्मों के लोग उठा सकते हैं ?
उत्तर – हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने  |
14.भारत का कौन-सा व्यक्ति 7 मार्च को इंडोनेशिया के जकार्ता में होने वाले इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन (आईओआरए) सम्मेलन में शामिल होंगे जिसमें समुद्री सहयोग मजबूत करने और हिंसक चरमपंथ के खिलाफ लड़ाई के तरीकों पर चर्चा की जाएगी ?
उत्तर – उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी |
Current Affairs One Liner 7 March 2017
15.उत्तर–पूर्व के लिए रेलवे ने कितने करोड़ रुपए की परियोजनाओं को मंजूरी दी ?
उत्तर – 13,500 करोड़ रुपए |
16.किस बैंक ने ‘पैसों की एबीसीडी’ शीर्षक से वित्तीय साक्षरता पर एक शक्तिशाली शैक्षिक फिल्म लांच की है ?
उत्तर – उज्जीवन लघु वित्तीय बैंक लिमिटेड (उज्जीवन SFB) ने |
17.डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के मकसद से सभी बैंक बचत खातों को कब तक नेट बैंकिंग से जोड़ दिया जाएगा. इस बारे में तमाम सरकारी और निजी बैंकों को निर्देश जारी कर दिया गया है ?
उत्तर – 31 मार्च तक |
Current Affairs One Liner 7 March 2017
18.हाल ही में किसे संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है ?
उत्तर – वरिष्ठ आईएएस अधिकारी टी जैकब को  |
19.देश के सबसे बड़े वाणिज्यिक उद्यम इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है ?
उत्तर – संजीव सिंह को |
20.हाल ही में किसने रिहाना को सामाजिक कार्य के लिए सम्मानित करते हुए उन्हें इस साल के ह्यूमैनिटेरियन ऑफ द ईयर के रूप में चुना है
?
उत्तर – हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने  |
21.बार्सिलोना में चल रही मोबाइल वर्ल्ड्र कांग्रेस (MWC) के दौरान ‘ग्लोबल मोबाइल अवार्ड्स 2017′ में सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स और रिलायंस जियो इंफोकॉम ने कौन-सा अवार्ड जीता ?

उत्तर – ‘बेस्ट मोबाइल इनोवेशन फॉर इमर्जिग मार्केट्स’ |

22.अमेरिकन थिंक टैंक प्यू रिसर्च सेंटर के मुताबिक 2050 तक किस देश में दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले सर्वाधिक मुस्लिम होंगे ?
उत्तर – भारत में |
23.सीरियाई सेना के जनरल स्टाफ ने कहा कि यह उग्रवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) से किस प्राचीन शहर पर पुनः कब्जा कर लिया है ?
उत्तर – पलमायरा पर  |
Current Affairs One Liner 7 March 2017
24.कौन-सा देश पहला साईबर अपराध कोर्स लांच करेगा ?
उत्तर – ऑस्ट्रेलिया |
2.एक आधिकारिक बयान के अनुसार यूक्रेन का स्वयंभू लुहान्स्क पीपुल्स रिपब्लिक अपनी आधिकारिक मुद्रा के रूप में क्या उपयोग करेगा ?
उत्तर – रूसी रूबल का |
26.कौन-सा शहर , भारत के शहर-प्रणाली के वार्षिक सर्वेक्षण जो शहरी शासन में अपर्याप्तता जो सार्वजनिक सेवा वितरण और जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है पर प्रकाश डालता है, में शीर्ष पर है ?
उत्तर – तिरुवनंतपुरम |
27.किस प्रदेश ने 2.5 लाख व्यापारियों में से 60 प्रतिशत के साथ वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था के तहत पंजीकरण की अधिकतम संख्या हासिल की है ?
उत्तर – केरल ने  |
28.किसके नेतृत्व वाली असम की बीजेपी सरकार ने फैसला किया कि राज्य के सभी स्कूलों में 8वीं क्लास तक संस्कृत को अनिवार्य किया जाएगा ?
उत्तर – सर्वानंद सोनोवाल के  |
Current Affairs One Liner 7 March 2017
29.पर्यटन मंत्रालय के अनुसार वर्ष 2016 में घरेलू पर्यटकों के आगमन के लिहाज से कौम-से प्रदेश क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय पायदान पर रहे?
उत्तर – तमिलनाडु और उत्‍तर प्रदेश  |
20.महिला और बाल विकास मंत्रालय ने 8 मार्च को मनाए जाने वाले अंतराष्‍ट्रीय महिला दिवस के पहले लैंगिक भेदभाव के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्‍य से किस सोशल मीडिया अभियान को शुरू किया है ?
उत्तर – #WeAreEqual  |
31.किसने हाल ही में इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया ?
उत्तर – रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने |
Current Affairs One Liner 7 March 2017
32.सआईटी ने अब तक कितने हजार करोड़ कालेधन का पता लगाया ?
उत्तर – 70 हजार करोड़ के  |
33.विश्व बैंक ने अगले 2-3 वर्षों में किस प्रदेश में शहरी परिवहन और जलवायु अनुरूप कृषि के क्षेत्र में $1 बिलियन से अधिक के सहायता
कार्यक्रम की घोषणा की है ?
उत्तर – महाराष्ट्र में |
34. 2 मार्च 2017 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जियो पेमेण्ट्स बैंक को अपना संचालन शुरू करने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक
की स्वीकृति मिल गई है। JPB रिलायंस इण्डस्ट्रीज़ लिमिटेड और सार्वजनिक क्षेत्र के किस बैंक के बीच स्थापित साझा उपक्रम है?
उत्तर – भारतीय स्टेट बैंक |
Current Affairs One Liner 7 March 2017
35.हिमाचल प्रदेश की कैबिनेट द्वारा 2 मार्च 2017 को एक प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान किए जाने के बाद कौन सा स्थान प्रदेश की दूसरी राजधानी बन जायेगा?
उत्तर – धर्मशाला |
36.रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 2 मार्च 2017 को स्वदेशी तकनीक से विकसित हथियारों का पता लगाने में सक्षम एक राडार प्रणाली को भारतीय थलसेना को सौंपा। इस प्रणाली का क्या नाम है?
उत्तर – “स्वाति” |
37.सुप्रसिद्ध गुजराती लेखक व पटकथाकार तारक मेहता का 1 मार्च 2017 को अहमदाबाद में निधन हो गया। उनके उस समाचार स्तंभ  का क्या नाम था जिसपर सुप्रसिद्ध हिन्दी सीरियल “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” आधारित है?
उत्तर – “दुनिया ने उन्धा चश्मा” |
38.हाल ही में किसे टोगो का राजदूत नियुक्त किया गया ?
उत्तर – बीरेंद्र सिंह को |
Current Affairs One Liner 7 March 2017
Category: New Jobs 
39.भारतीय प्रतिभूत एवम विनिमय बोर्ड (सेबी)  का निदेशक किसे नियुक्त किया गया ?
उत्तर – अजय त्यागी |
40.भारत ने हाल ही में किस सुपर सोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया ?
उत्तर – पृथ्वी |
41.किस भारतीय खिलाड़ी को बीसीसीआई द्वारा पालीउमरीगर पुरस्कार से सम्मानित किया गया ?
उत्तर – विराट कोहली |
42.बलात्कार पीड़ितों को मुवावजा देना सरकार का दायित्व है , परोपकार नहीं यह निर्णय किसने दिया ?

उत्तर- मुम्बई उच्च न्यायालय |

Current Affairs One Liner 7 March 2017